फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Collector in Malkangiri shifted after police books him in murder case

ओडिशा: हत्या का मामला दर्ज होने के बाद मलकानगिरी के डीएम का हुआ तबादला

Mon, 16 Nov 2020 05:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Odisha: Collector in Malkangiri shifted after police books him in murder case
मनीष अग्रवाल - फोटो : twitter.com/manish0633

हत्या के एक मामले में मलकानगिरी जिला मजिस्ट्रेट सह कलेक्टर मनीष अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद ओडिशा सरकार ने सोमवार को उन्हें अपने योजना और समन्वय विभाग में स्थानांतरित कर दिया। अग्रवाल की जगह अब 2014 बैच के आईएएस अधिकारी येद्दुला विजय को नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन

 
एक अधिसूचना में कहा गया कि अग्रवाल को योजना एवं समन्वय विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। पुलिस ने मलकानगिरी के जिलाधिकारी के पूर्व निजी सहायक की पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अग्रवाल व उनके कार्यालय के तीन अन्य कर्मियों पर रविवार को एक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



पिछले साल 28 दिसंबर को जिलाधिकारी के पीए देव नारायण पांडा का शव मलकानगिरी के पास एक जलाशय में मिला था। सब डिविजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के बाद अग्रवाल और उनके कार्यालय के तीन कर्मियों पर पीए की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण पिछले साल 27 दिसंबर को लापता हो गए थे। इसके एक दिन बाद उनका शव सतीगुडा जलाशय में मिला था। तब मामले में आत्महत्या का संदेह जताया गया था। हालांकि, इसके करीब छह महीने बाद नारायण की पत्नी बनाजा और परिजनों ने जिला कलेक्टर और उनके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।


पांडा के परिवार ने शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया था। जब वह ओडिशा मानवाधिकार आयोग पहुंचे तब जांच शुरू हुई। इस बीच पांडा के परिजन एसडीजेएम की अदालत में भी पहुंचे और पुलिस को मलकानगिरी के डीएम व तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed