{"_id":"584e6f524f1c1bb324649785","slug":"odisha-cm-s-plane-pushed-manually-for-vp-s-landing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों लगाना पड़ा ओडिशा के सीएम के विमान को धक्का ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानें क्यों लगाना पड़ा ओडिशा के सीएम के विमान को धक्का
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Dec 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा सीएम
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के विमान को सुरक्षाकर्मियों ने हाथ से छक्का देकर साइड लगाया। घटना राउरकेला हवाई अड्डे की है जहां सीएम पटनायक का विमान पहले से पार्क था, इसी जगह पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का विमान उतरने वाला था। आनन फानन में सीएम का विमान सुरक्षाकर्मियों ने हाथ से धक्का मारकर वहां से हटाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपराष्ट्रपति अंसारी के विमान की लैंडिंग से कुछ मिनटों पहले ही अचानक सुरक्षाकर्मियों को पता चला कि जिस जगह अंसारी का विमान लैंड करेगा वहां कोई दूसरा विमान खड़ा है। विमान की लैंडिंग में कुछ ही समय शेष था लेकिन सीएम पटनायक के विमान का पायलट और सह-पायलट मौजूद नहीं थे। समय कम था और विमान को खिसकाने का कोई दूसरा इंतजाम नहीं था, इसलिए धक्का लगाकर ही जगह खाली कराई गई।

Trending Videos
क्यों आई ऐसी नौबत
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी
- फोटो : amar ujala
नाम न बताने की शर्त पर CISF के एक अधिकारी ने बताया, 'उपराष्ट्रपति के विमान की लैंडिंग में केवल 5-7 मिनट ही बचे थे। ऐसे में जगह बनाने के लिए मुख्यमंत्री का विमान खिसकाना पड़ा। '
यह घटना शनिवार की है और सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उपराष्ट्रपति को राउरकेला पहुंचना था। नवीन पटनायक खुद उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे थे। पटनायक का विमान भी सुबह करीब 11 बजककर 15 मिनट पर ही हवाईअड्डे पहुंचा था। मुख्यमंत्री के विमान से उतरते ही पायलट और सह-पायलट भी हवाईअड्डे के एप्रन एरिया से बाहर निकल गए थे।