तितली तूफान प्रभावितों को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अन्न और धन दोनों से दी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान तितली से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। तूफान के बाद हुई भारी तबाही को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री पटनायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य में तूफान से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल हर संभव मदद की जाए।
उन्होंने कहा कि तितली तूफान से प्रभावित लोगों को 50 किलो चावल, 2 लीटर मिट्टी का तेल (केरोसिन) प्रति परिवार के साथ ही एक हजार रुपए की धनराशि मुहैय्या कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को दो हजार रुपए की शेष धनराशि उनके बैंक अकाउंट के माध्यम से राहत के तौर पर स्थानांतरित की जाएगी। राज्य में तितली तुफान से 57.08 लोग प्रभावित हुए थे।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण आए तितली तूफान ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही मचाई थी। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। आंध्र प्रदेश के श्रीकुलुलम और विजयनगरम जिले में कुदरत का सबसे ज्यादा कहर बरपा था।
हालांकि मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही 160 से 165 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया था। लेकिन फिर भी तितली तूफान ने काफी कहर बरपाया और तटीय जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
#CycloneTitli:Odisha CM directs officials to provide an assistance of Rs1000 along with 50kg rice&2 litre Kerosene to affected families,remaining assistance of Rs2000 to be transferred to their bank a/c.The cyclone&subsequent flood affected more than 57.08 lakh people in 16 dist. pic.twitter.com/rdQRLEUuIl
— ANI (@ANI) October 16, 2018