{"_id":"6862d17844b5289630097b9a","slug":"odisha-bjp-leader-jagannath-pradhan-on-attack-bmc-additional-commissioner-says-bjd-making-false-allegations-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: 'BJD डर की वजह से झूठे आरोप लगा रही', BMC के अतिरिक्त आयुक्त पर हमले को लेकर भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: 'BJD डर की वजह से झूठे आरोप लगा रही', BMC के अतिरिक्त आयुक्त पर हमले को लेकर भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान
Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:33 PM IST
सार
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर सोमवार को दिनदहाड़े हमला किए जाने से शहर में तनाव बढ़ गया है। बीजेडी ने मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रधान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि बीजेडी डर की वजह से उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
ओडिशा भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विस्तार
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने कहा कि बीजेडी डर की वजह से झूठे आरोप लगा रही है। वे मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये सब मुझे बदनाम करने के लिए ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएमसी में जो भी हुआ, वह गलत था। हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पता लगाएंगे कि असल में क्या हुआ और कोशिश करेंगे कि दोबारा एसा न हो।
विज्ञापन
निगम आयुक्त पर सोमवार को हुए हमले को लेकर बीएमसी मेयर सुलोचना दास ने कहा कि अधिकारी को 5-6 लोगों ने उनके कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला, उन पर हमला किया और उनका अपहरण करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Arjun Ram Meghwal: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले– अफसर दिल से लें फैसले, निभाएं संविधान की जिम्मेदारी
विज्ञापन
बीएमसी मेयर दास ने कहा- सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए
दास ने रिपोर्टरों से बात करते हुए कहा कि यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी पर हमले के दृश्यों को हमने मीडिया के साथ भी साझा किया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। हमने एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
बीजेडी विधायक जेना ने प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की
बीजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। बीजद विधायक अनंत नारायण जेना ने भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की। जेना ने प्रधान को बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त पर कथित हमले के पीछे का मुख्य व्यक्ति बताया। जेना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सरगना जगन्नाथ प्रधान को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन कैसे चल रहा है?'
पटनायक ने भी अधिकारी पर हमले पर जताया दुख
बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त पर क्रूरतापूर्वक लात-घूंसों से हमला किए जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से दोषियों के खिलाफ तत्काल और अनुकरणीय कार्रवाई करने की अपील की। पटनायक ने एक्स पर कहा कि अधिकारी को 'उनके कार्यालय से घसीटा गया और बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा गया' और उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया।
पटनायक ने कहा, 'मैं इस वीडियो को देखकर पूरी तरह स्तब्ध हूं। आज, बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त, ओएएस रत्नाकर साहू, जो अतिरिक्त सचिव रैंक के वरिष्ठ अधिकारी हैं, को उनके कार्यालय से घसीटा गया और एक भाजपा पार्षद के सामने उन पर बेरहमी से लात-घूंसों से हमला किया गया, जो कथित तौर पर एक पराजित भाजपा विधायक उम्मीदवार से जुड़े हैं।'
ये भी पढ़ें: NTA: एनटीए के चेयरमैन प्रो प्रदीप जोशी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, डॉक्टरेट ऑफ साइंसेज की डिग्री की प्रदान
हड़ताल पर जाने की सोच रहे अधिकारी: मिश्रा
इस मामले पर ओडिशा प्रशासनिक अधिकारी संघ के अध्यक्ष ज्योति रंजन मिश्रा ने कहा कि यह हमला बहुत ही बुरा और हिंसक था। एक सभ्य इंसान के लिए इसे बयां करना मुश्किल है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हम सरकार से यह भी कह रहे हैं कि आगे ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि हम सब कल से एक साथ हड़ताल पर जाने के बारे में सोच रहे हैं। राज्य संघ जो भी कहेगा, सभी अधिकारी उसका पालन करेंगे।।
तीन लोग गिरफ्तार, मामले की जांच जारी: डीसीपी
इस मामले में खारवेलनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जीवन राउत, रश्मि महापात्रा और देबाशीष प्रधान शामिल हैं। डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि जांच अभी भी चल रही है, और बाकी जो लोग इसमें शामिल थे, उनकी पहचान की जा रही है।