फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: BJD supporters hurl eggs at Union minister Bishweswar Tudus car in Kendrapara

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री टूडु की कार पर बीजद कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे, रसोई गैस मूल्यवृद्धि का कर रहे थे विरोध

Sun, 21 Nov 2021 07:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Nov 2021 07:27 PM IST
सार

विश्वेश्वर टूडु केंद्रीय जलशक्ति व आदिवासी मामलों के मंत्रालय के राज्यमंत्री हैं। टूडु ने कहा कि वह ऐसी हरकतों की चिंता नहीं करते। 

विज्ञापन
Odisha: BJD supporters hurl eggs at Union minister Bishweswar Tudus  car in Kendrapara
Union Minister Bishweswar Tudu - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टूडु की कार पर रविवार को अंडे फेंके। ये कार्यकर्ता रसोई गैस मूल्यवृद्धि का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल के पास से मंत्री का काफिला गुजरा तो उन्होंने उसे निशाना बनाया। 

विज्ञापन


विश्वेश्वर टूडु केंद्रीय जलशक्ति व आदिवासी मामलों के मंत्रालय के राज्यमंत्री हैं। रविवार को वह केंद्रपाड़ा स्वायत्त कॉलेज में आयोजित बैठक में भाग लेने जा रहे थे। उनके काफिले पर अंडे फेंकने की घटना टिनिमुहानी इलाके में हुई। टूडु ने कहा कि वह ऐसी हरकतों की चिंता नहीं करते। 
विज्ञापन


70 फीसदी बढ़ी रसोई गैस की कीमतें
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में तीन दिनी राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। पार्टी प्रवक्ता व्योमकेश रॉय ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि एलपीजी की कीमतें बीते साढ़े तीन सालों में 70 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के 'अच्छे दिन' के वादे पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक केंद्र सरकार कीमतें नहीं घटाएगी तब तक बीजद आंदोलन जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed