{"_id":"5d7b1aa78ebc3e01656e8210","slug":"odisha-binodini-samal-teacher-crossing-sapua-river-to-reach-school-to-teach-children-for-11-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: बच्चों को पढ़ाने के लिए 11 साल से नदी पार कर स्कूल जाती है ये महिला शिक्षक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: बच्चों को पढ़ाने के लिए 11 साल से नदी पार कर स्कूल जाती है ये महिला शिक्षक
Fri, 13 Sep 2019 09:57 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Binodini Samal
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा की एक महिला शिक्षक पिछले 11 साल से बच्चों को पढ़ाने के लिए रोज नदी पार करके स्कूल पहुंचती हैं। ढेंकनाल जिले के राठियापाल प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली 49 वर्षीय बिनोदिनी को बरसात के दिनों से स्कूल जाने के लिए सापुआ नदी को पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि पानी से भींगने के कारण तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने स्कूल आना बंद नहीं किया। इस विद्यालय में कुल 53 विद्यार्थी हैं। बिनोदिनी साल 2008 से गणशिक्षक (संविदा शिक्षक) के रूप में काम कर रही हैं। गणशिक्षकों की भर्ती ओडिशा सरकार द्वारा वर्ष 2000 की शुरुआत में की गई थी।
विज्ञापन
बिनोदिनी के घर जरियापाल गांव से राठियापाल प्राइमरी स्कूल की दूरी तीन किलोमीटर है। शिक्षक के रूप में उन्हें 7000 रुपये प्रति माह का वेतन मिलता है। जबकि उनका पहला वेतन 1700 रुपये प्रति महीने का था।
विज्ञापन
बिनोदिनी ने कहा कि मेरे लिए काम किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखता है। मैं घर पर बैठकर क्या करूंगी। वह 11 साल से नदी पारकर स्कूल जा रही हैं। सरकार ने कुछ साल पहले नदी पर 40 मीटर लंबा पुल बनाने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन इसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।