फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha berhampur sp social media post using emojis on accused face viral

Odisha: एसपी ने आरोपियों की तस्वीरों पर लगाईं ऐसी इमोजी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही इसकी चर्चा

Mon, 11 Nov 2024 12:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 11 Nov 2024 12:39 PM IST
सार

गोपालपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों पर एक पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बेरहमपुर के एसपी सर्वाना विवेक एम ने आरोपियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

विज्ञापन
odisha berhampur sp social media post using emojis on accused face viral
बेरहमपुर एसपी ने ये तस्वीर पोस्ट की - फोटो : एक्स/बेरहमपुर एसपी

विस्तार

ओडिशा के बेरहमपुर जिले के पुलिस अधीक्षक की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक ने एक मामले में पकड़े गए आरोपियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और आरोपियों की चेहरों को इमोजी से ढक दिया। इस पोस्ट को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल पोस्ट में एसपी ने आरोपियों के चेहरों पर दुखी, निराश जैसे भावों को दर्शाने वाली इमोजी लगाईं। लोग एसपी की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल गोपालपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों पर एक पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बेरहमपुर के एसपी सर्वाना विवेक एम ने आरोपियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। आरोपियों के चेहरे ढकने के लिए इस तस्वीर में इमोजी का इस्तेमाल किया गया था। इन मजाकिया इमोजी वाली ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग एसपी के मजाकिया स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के तहत आरोपियों के चेहरों को इमोजी से ढका
शुक्रवार को साझा की गई इस पोस्ट को सोमवार सुबह तक 13 लाख लोग देख चुके हैं और 2,952 यूजर्स ने इसे पसंद किया है और 925 लोगों ने इसे रिपोस्ट और 218 ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुद एसपी सर्वाना विवेक एम ने भी उनकी पोस्ट के वायरल होने पर हैरानी जताई। इससे पहले भी एसपी ऐसा कर चुके हैं और उस पोस्ट को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया था। एसपी ने बताया कि उन्होंने नियमों के तहत आरोपियों के चेहरों को इमोजी से ढक दिया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस हैं कि आरोपियों के चेहरों को सार्वजनिक तौर पर न दिखाया जाए। साथ ही आरोपियों को बदनामी से बचाने के उद्देश्य से भी एसपी ने ऐसा किया। यही वजह है कि यूजर्स एसपी की समझ और उनके मजाकिया स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed