{"_id":"5c5f75aabdec22739a5bf251","slug":"odisha-another-minor-child-studying-in-government-school-is-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक और नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक और नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती
Sun, 10 Feb 2019 06:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपाड़ा
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओडिशा के मयूरभंज जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग आदिवासी लड़की के गर्भवती होने का एक और मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती पाई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा को बारीपाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि की गई। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने नजदीक गांव में रहने वाले युवक का नाम लिया है। युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले, जिले के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के भी गर्भवती होने का मामला सामने आया था। पिछले महीने ही धेनकनाल, कालाहांडी और जाजपुर जिले में भी इसी तरह के मामले सामने आए थे, जबकि कंधमाल जिले में सरकारी स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन