फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha AIIMS Doctors accuse medical superintendent of wilfully failing to disclose his sons coronavirus symptoms

एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने छिपाई बेटे के कोराना पॉजिटिव की जानकारी, तीन डॉक्टरों के संक्रमित होने की आशंका

Sat, 21 Mar 2020 09:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Mar 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Odisha AIIMS Doctors accuse medical superintendent of wilfully failing to disclose his sons coronavirus symptoms
कोरोनावायरस की जांच करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भुवनेश्वर एम्स में डॉक्टरों ने अपने चिकित्सा अधीक्षक पर जानबूझकर बेटे के कोरोना वायरस वाले लक्षण छिपाने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से तीन डॉक्टर एकांतवास (होम क्वारांटाइन) में रहने के लिए चले गए हैं। डॉक्टर्स को डर है कि अस्पताल के अन्य लोग भी इसकी चपेट में हो सकते हैं। ओडिशा में चिकित्सा अधीक्षक का 19 साल का बेटा कोविड-19 से संक्रमित होने वाला दूसरा मरीज है। इससे पहले एक रिसर्च स्कॉलर कोरोना पॉजिटिव मिला था जो इटली की यात्रा करके लौटा था।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कहा, 'चिकित्सा अधीक्षक का बेटा ब्रिटेन से लौटा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसके परिवार को घर के अंदर एकांतवास में रहने का आदेश दिया गया है।' भुवनेश्वर में एम्स के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की ओर से कथित तौर पर लिखे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि कोविड-19 के संदिग्धों और आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी  चिकित्सा अधीक्षक की ओर से घोर लापरवाही की गई। 
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया है कि हमारी जानकारी में यह बात आई है कि एक 19 साल के मरीज की विदेश यात्रा की बात छिपाते हुए उसे आइसोलेशन यूनिट में लाया गया और डॉक्टर्स के कमरे में रखा गया। साथ ही मरीज को 12 घंटों के लिए भर्ती नहीं किया गया। जब इसके बारे में जानकारी मांगी गई तो आइसोलेशन प्रभारी ने कहा कि यह हाई प्रोफाइल मामला है। उन्होंने मरीज की विदेश यात्रा की बात छिपाते हुए खुद उसकी केस शीट भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में दावा किया गया है कि मरीज 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मिला था। ऐसा पाया गया है कि मरीज चिकित्सा अधीक्षक का बेटा है। इस घटना को चिकित्सा और प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए पत्र में कहा गया है कि हमें अपनों ने ही धोखा दिया। पत्र में एक डॉक्टर ने दावा किया है कि इस समय जहां पूरी दुनिया को आगे आने की सलाह दी जा रही है। वहीं वरिष्ठ द्वारा किया गया यह कृत्य शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed