फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: A speeding truck crushed a wedding procession in Keonjhar, Odisha, killing five and injuring nine

Odisha: ओडिशा के क्योंझर में बारातियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पांच की मौत और नौ घायल; हिरासत में चालक

Wed, 28 Jun 2023 02:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Jun 2023 02:27 PM IST
सार

घटना के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई, लोगों ने सड़को को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर विशेष क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Odisha: A speeding truck crushed a wedding procession in Keonjhar, Odisha, killing five and injuring nine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के क्योंझर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बारात को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत तो वहीं नौं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-20 के पास सतीघर साही में घटी। नगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कर ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में एक दुल्हा का भतीजा और तीन दुल्हन के रिश्तेदार थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार वाली ट्रक से टक्कर के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मानपुर गांव से बारात आ रही थी और सभी बाराती डीजे संगीत पर नाज रहे थे। बारात दुल्हन के घर से कुछ ही मीटर दूर थी तभी यह हादसा हो गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को कटक के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई, लोगों ने सड़को को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर विशेष क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय नहीं करने का आरोप लगाया है। इस हादसे के बाद पुलिस अधिकारी सुनील कर ने कहा कि ट्रक को जब्त करने के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तीन किलोमीटर दूर ही उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य घटना में, कालाहांडी जिले के धुलुघाटी में कटहल से लदी एक पिकअप वैन 40 फीट गहरी खाई में गिर गई।  जिससे दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। जयपटना थाने के प्रभारी निरीक्षक बासुदेव छत्रिया ने बताया कि वाहन नवरंगपुर जिले के पात्रपुर से जयपटना की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ये दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। घायलों को जयपटना के एक सरकारी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed