फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: a man booked for molesting 9 year old girl, tried to sexual relationship

ओडिशा : एक व्यक्ति पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप, दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज

Sun, 26 Sep 2021 03:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा) Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 03:07 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी  के खिलाफ लड़की के पिता ने केस दर्ज करा दिया है। यह घटना 20 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में तब हुई जब लड़की अपने घर के पास सड़क पर अकेली खेल रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Odisha: a man booked for molesting 9 year old girl, tried to sexual relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 44 वर्षीय व्यक्ति पर नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में तब हुई जब लड़की अपने घर के पास सड़क पर अकेली खेल रही थी। शनिवार को लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, दो बच्चों के पिता आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी लड़की ने शोर मचा दिया। घर लौटने पर लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद लड़की के माता-पिता उसी रात इस मामले को ग्राम समिति के पास ले गए, लेकिन समिति चार दिन बाद भी इस मामले को सुलझाने में नाकाम रही, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed