{"_id":"614f9692aa99881ed9314843","slug":"odisha-a-man-booked-for-molesting-9-year-old-girl-tried-to-sexual-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : एक व्यक्ति पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप, दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : एक व्यक्ति पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप, दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज
Sun, 26 Sep 2021 03:07 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:07 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी के खिलाफ लड़की के पिता ने केस दर्ज करा दिया है। यह घटना 20 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में तब हुई जब लड़की अपने घर के पास सड़क पर अकेली खेल रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 44 वर्षीय व्यक्ति पर नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 सितंबर को मंगलपुर थाना क्षेत्र के लालबाग गांव में तब हुई जब लड़की अपने घर के पास सड़क पर अकेली खेल रही थी। शनिवार को लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, दो बच्चों के पिता आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी लड़की ने शोर मचा दिया। घर लौटने पर लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद लड़की के माता-पिता उसी रात इस मामले को ग्राम समिति के पास ले गए, लेकिन समिति चार दिन बाद भी इस मामले को सुलझाने में नाकाम रही, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।