फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: 100 naxals surrendered before police, appeared for entrance exam for admission

ओडिशा: 100 नक्सलियों ने पहले किया आत्मसमर्पण और फिर पहुंचे प्रवेश परीक्षा देने

Sat, 23 Jun 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलकानगिरी Updated Sat, 23 Jun 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Odisha: 100 naxals surrendered before police, appeared for entrance exam for admission
- फोटो : ANI

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके 100 नक्सलियों ने कॉलेज में दाखिले केे लिए प्रवेश परीक्षा दी। वह इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं। यह विश्वविद्यालय डिग्री कोर्स उपलब्ध करवाता है। परीक्षा देने वाले नक्सली छात्रों का कहना है कि वह भी समाज का हिस्सा बनना चाहते हैं इसलिए वह ये प्रवेश परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के लिए बता दें नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने बहुत सी योजनाएं भी शुरू की हैं। जिनमें मुख्य उद्देश्य नक्सलियों को शिक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में बहुत से लोग इस नक्सलवाद की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। साल 2013 में भी छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता समेत 27 लोगों की हत्या कर दी थी। इससे पहले साल 2012 में झारखंड में भी 13 पुलिस वालों को नक्सलियों द्वारा मार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed