{"_id":"5e074b458ebc3e87f0307305","slug":"objectionable-comments-against-cm-uddhav-written-on-the-wall-of-chief-minister-varsha-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र मुख्यमंत्री आवास की दीवारों पर लिखे भाजपा के पक्ष वाले संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री आवास की दीवारों पर लिखे भाजपा के पक्ष वाले संदेश
Sat, 28 Dec 2019 06:02 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:02 PM IST
सार
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बंगले 'वर्षा' की दीवारों पर लिखा, 'यू टी इज मीन' व 'बीजेपी रॉक्स'
- यूटी का मतलब उद्धव ठाकरे माना जा रहा है
- पिछले महीने बंगला खाली करने वाले फडणवीस ने बताई निचले स्तर की राजनीति
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास वर्षा
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले 'वर्षा' की दीवारों पर भाजपा समर्थित संदेश लिखे पाए गए हैं। मालाबार हिल में स्थित यह बंगला फिलहाल खाली पड़ा है क्योंकि सीएम उद्धव ठाकरे अभी तक अपने निवास 'मातोश्री' से यहां शिफ्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दीवारों पर लिखा गया है, 'यूटी इज मीन', 'बीजेपी रॉक्स'। इसका मतलब हुआ कि यूटी बुरा है। हालांकि इन संदेशों में मुख्यमंत्री उद्धव का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन यूटी का मतलब उद्धव ठाकरे ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
इस बंगले में पहले देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ रहते थे। हालांकि पिछले महीने बंगला खाली करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे निचले स्तर की राजनीति बताया है। यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।
विज्ञापन
शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इस संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा कि दीवारों पर फिर से पेंट किया जा सकता है, लेकिन जिन्होंने ये लिखा है, उनके चेहरों पर कालिख पुत गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का कहना है कि वर्षा किसी की निजी संपत्ति नहीं है बल्कि यह एक सरकारी बंगला है।
फडणवीस के बंगला खाली करने के बाद अभी यहां मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत के दौरान ही ये संदेश सामने आए। इन दिनों मुख्यमंत्री आवास पीडब्ल्यूडी के कब्जे में है। फडणवीस इन दिनों दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में रह रहे हैं। नए साल में वह अपने नए सरकारी आवास 'सागर' में रहने के लिए जाने वाले हैं।