सत्र 2021-22 से सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी आरक्षण, रिजर्व होंगी 27 फीसदी सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्र 2021-22 से सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लागू किया जाएगा। यह जानकारी रक्षा सचिव अजय कुमार ने शुक्रवार को दी। रक्षा सचिव ने कहा कि सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।
Other Backward Class (OBC) reservation to be introduced in Sainik Schools from the year 2021-22: Defence Secretary Ajay Kumar
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 30, 2020
बता दें कि रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली सैनिक स्कूल सोसाइटी देश में ऐसे 33 आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन करती है। रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2021-22 से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है।’
उन्होंने 13 अक्तूबर के उस परिपत्र की तस्वीर भी साझा की जिसे देशभर के सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को भेजा गया था। इसमें कहा गया है कि यह आरक्षण नीति शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू होगी।
परिपत्र में कहा गया है कि किसी सैनिक स्कूल में 67 प्रतिशत सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जिसमें स्कूल स्थित है और शेष 33 फीसदी उन लोगों के लिए आरक्षित हैं जो उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के बाहर से आते हैं। इन दो सूचियों को सूची ‘ए’ और सूची ‘बी’ कहा जाएगा।
इस परिपत्र के अनुसार प्रत्येक सूची में 15 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, 7.5 फीसदी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए हैं और 27 फीसदी सीटें गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी के लिए हैं।