{"_id":"658ce0dea05910f587082bad","slug":"o-panneerselvam-says-we-have-started-a-revolutionary-journey-to-stop-the-brutality-of-palaniswami-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 'कौन जेल जाएगा? समय बताएगा', AIADMK नेताओं के खिलाफ पन्नीरसेल्वम ने खोला मोर्चा; PM मोदी पर यह बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: 'कौन जेल जाएगा? समय बताएगा', AIADMK नेताओं के खिलाफ पन्नीरसेल्वम ने खोला मोर्चा; PM मोदी पर यह बोले
Thu, 28 Dec 2023 08:14 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:14 AM IST
सार
ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने अन्नाद्रमुक के नियमों का उल्लंघन करने वाले महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की क्रूरता को रोकने के लिए एक क्रांतिकारी यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम पत्रकारों से बात करते।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की राजनीतिक गलियारों में लगातार हलचल मची है। भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच तनातनी बनी हुई है। इस क्रम में, पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि भाजपा पार्टी 2024 में संसदीय चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन
ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने अन्नाद्रमुक के नियमों का उल्लंघन करने वाले महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की क्रूरता को रोकने और एमजी रामचंद्रन और जयललिता द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए अधिकारों को बहाल करने के लिए एक क्रांतिकारी यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'जल्द समय बताएगा कि कौन जेल जाएगा। पिछले 10 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक अग्रणी देश बनाया है। इस तरह के सुशासन को जारी रखने के लिए हम काम कर रहे हैं कि भाजपा पार्टी 2024 में संसदीय चुनाव जीतेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।'
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट से मिला था झटका
गौरतलब है पिछले महीने मद्रास हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम ओ पनीरसेल्वम को झटका दिया था। अदालत ने उनके द्वारा अन्नाद्रमुक पार्टी का नाम, झंडा और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। दरअसल, पलानीस्वामी ने पनीरसेल्वम के खिलाफ सिविल मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस एन सतीश कुमार ने पनीरसेल्वम को अस्थायी तौर पर अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से रोक दिया।
पलानीस्वामी ने की थी शिकायत
बता दें कि ई पलानीस्वामी ने अपनी याचिका में कोर्ट को बताया था कि ओ पनीरसेल्वम को पार्टी से निकाल दिया गया है, इसके बावजूद वह एआईएडीएमके का नाम, झंडा,चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर रहे हैं। पलानीस्वामी ने कहा था कि इससे पार्टी कैडर में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। पलानीस्वामी ने ये भी कहा था कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके पार्टी का महासचिव होने की बात को स्वीकार किया है। इससे पहले पनीरसेल्वम ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें पार्टी से बाहर करने के फैसले को चुनौती दी थी लेकिन हाईकोर्ट ने ओ पनीरसेल्वम की याचिका को खारिज कर दिया था।