फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NZP to contest eight seats in Mizoram Assembly election

मिजोरम विधानसभा चुनाव : आठ सीटों पर लडे़गी नेशनल पीपल्स पार्टी

Fri, 09 Nov 2018 04:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम Updated Fri, 09 Nov 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
NZP to contest eight seats in Mizoram Assembly election
निर्वाचक नामावली में देखें अपना नाम
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) इस महीने की 28 तारीख को होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनावों में आठ सीटों पर लडे़गी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लालरिना ने बृहस्पतिवार को यहां इसकी जानकारी दी। एनपीपी अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बीते 29 सितंबर को अपनी पार्टी की मिजोरम शाखा का गठन किया था।
विज्ञापन


लालरिना ने बताया कि एनपीपी के तमाम उम्मीदवार शुक्रवार तक नामांकन पत्र दायर कर देंगे। शुक्रवार को ही इसकी आखिरी तारीख है। पार्टी की सूची में एक पूर्व कांग्रेस विधायक के अलावा तीन नए चेहरे शामिल हैं। ध्यान रहे कि एनपीपी मेघालय में सत्तारूढ़ एमडीए गठजोड़ का प्रमुख साझीदार है।
विज्ञापन


नगालैंड और मणिपुर में भी वह सरकार में शामिल है। एनपीपी केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए का हिस्सा है। वह भाजपा की ओर से पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों को लेकर गठित नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम में नामांकन दाखिल करने की समयसीमा नहीं बढ़ेगी

चुनाव आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख आगे बढ़ाने की प्रदेश भाजपा की मांग को खारिज कर दिया है।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जे.वी.लूना ने राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग में जारी आंदोलन की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने का हवाला देते हुए यह तारीख बढ़ाने की मांग की थी।राज्य में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर को है।

मिजोरम में कोआर्डिनेशन कमेटी से आज मिलेगी चुनाव आयोग की टीम

मिजोरम में मुख्य चुनाव अधिकारी एसबी शशांक के इस्तीफे की मांग पर उपजे गतिरोध को दूर करने के लिए चुनाव आयोग की एक टीम शुक्रवार को यहां नागरिक और गैर-सरकारी संगठनों के साझा मंच कोआर्डिनेशन कमेटी के नेताओं से मुलाकात करेगी।

यहां सरकारी सूत्रों ने बताया कि उप-चुनाव आयुक्त सुदीप जैन की अगुवाई वाली आयोग की टीम में झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी एल. खैंग्टे भी शामिल हैं। वे मिजोरम के ही रहने वाले हैं। इससे पहले आयोग के बुलावे पर शशांक बुधवार रात को ही दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को वहां आयोग के सदस्यों से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।

शशांक के कल शाम मिजोरम छोड़ने के फैसले के साथ कोआर्डिनेशन कमेटी ने मंगलवार से जारी अपना धरना-प्रदर्शन भी खत्म कर दिया। लेकिन कमेटी के अध्यक्ष वानलालरुआता ने बृहस्पतिवार को कहा कि शशांक के मिजोरम लौटने की स्थिति में उनका आंदोलन दोबारा शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed