फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nun rape Case victim took 18 another accused into court after nine years of punishment odisha News update

Odisha News: 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश हुई रेप पीड़िता, नौ साल पहले तीन को हो चुकी है सजा

Thu, 17 Aug 2023 01:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 01:03 AM IST
सार

कंधमाल के नुआगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर के अनुसार, नन के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Nun rape Case victim took 18 another accused into court after nine years of punishment odisha News update
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंधमाल नन बलात्कार मामले में दोषी ठहराये जाने के नौ साल बाद पीड़िता 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत देने के लिए बुधवार को जिला और सत्र अदालत में पेश हुईं। हालांकि, वकील नियुक्त नहीं होने के कारण नन की गवाही दर्ज नहीं हो पाई। सूत्रों के मुताबिक वकील की नियुक्ति के बाद उनके बयान दर्ज करने के लिे एक और तारीख तय की जाएगा। बता दें, कंधमाल के नुआगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर के अनुसार, नन के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से कोर्ट ने मुख्य आरोपी मीतू पटनायक सहित तीन आरोपी को दोषी मानकर छह लोगों को बरी कर दिया। पटनायक को दुष्कर्म के आरोप में 11 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं, गजेंद्र दिग्गल और सरोज बधेई को अश्लील कृत्य और आपराधिक धमकी देने के मामले में दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

बिजली गिरने से पांच की मौत
ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को कई क्षेत्रों में बिजली गिरी है, जिस वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, सात लोग घायल हो गए। बालासोर जिले के जलेश्वर और बस्ता में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। घायौसा लों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

ओडिशा रेल प्रोजेक्ट का पहला चरण 26 किलोमीटर लंबी  
ओडिशा की प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण लगभग 26 किमी की दूरी तय करेगा। 26 किलोमीटर की दूरी वाली परियोजना में 20 स्टेशन होंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की डीपीआर के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक अप्रैल 2023 को इस परियोजना को मंजूरी दी थी। पहला चरण भुवनेश्वर हवाईअड्डे को कटक के त्रिशूलिया से जोड़ेगा। डीएमआरसी ने बुधवार को मुख्य सचिव पीके जेना को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी है।  अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को बाद में खुर्दा, पुरी, भुवनेश्वर और कटक शहर के अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीए क्रिप्टो-पोंजी घोटाला
ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 1,000 करोड़ रुपये के एसटीए क्रिप्टो-पोंजी घोटाले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को रत्नाकर पलाई को गिरफ्तार किया और उसे कटक की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू ने एक बयान में कहा है कि रत्नाकर पलाई (45) एसटीए का एक महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पद पर नियुक्त सदस्य है। वह पोंजी कंपनी के भारत प्रमुख गुरतेज सिंह और ओडिशा इकाई के प्रमुख निरोद दास का बहुत करीबी है। सोलर टेक्नो अलायंस (एसटीए) के मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में दो लाख से अधिक सदस्य हैं। एसटीए की शुरुआत सितंबर 2021 में की गई थी। पुलिस गुरतेज सिंह और निरोद दास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पलाई ने कर्नाटक विश्वविद्यालय, बंगलूरू से आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) में एम टेक किया हुआ है। वह ‘लर्न टू अर्न’ नामक एक संस्थान भी संचालित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed