{"_id":"6002c16b1c44045aca107fc7","slug":"number-of-people-increasing-who-tests-positive-for-uk-strain-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में कोरोना के यूके प्रकार से पॉजिटिव मामलों की संख्या 116 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में कोरोना के यूके प्रकार से पॉजिटिव मामलों की संख्या 116 हुई
Sat, 16 Jan 2021 05:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 16 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में सामने आए नए स्ट्रेन की भारत में स्थिति की जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अब देश में यूके स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 116 हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शनिवार को शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाटीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया और कहा कि हम यह जंग जरूर जीतेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि इन सभी लोगों को राज्य सरकारों द्वारा स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों के एकल कक्ष में पृथक-वास में रखा गया है। इनके करीबी संपर्क में आए लोग भी पृथक-वास में हैं। सह-यात्रियों, पारिवारिक संपर्कों और अन्य का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में सामने आये कोविड-19 के नये प्रकार के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर समेत कई देशों में पता चले हैं।