{"_id":"5ef770bd8ebc3e42d214c8db","slug":"number-of-people-getting-healthier-than-active-cases-in-the-country-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक: स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक: स्वास्थ्य मंत्रालय
Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय (file photo)
- फोटो : ANI
देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रोजाना 10 हजार से अधिक दर्ज हो रहे मामलों के साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या भी पांच लाख से अधिक हो गई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ्य हुए लोगों की संख्या अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की तुलना में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या करीब एक लाख से अधिक है।
विज्ञापन
शनिवार तक उपचाराधीन (सक्रिय मामलों) के मुकाबले 98,493 अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके थे। मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 के 1,97,387 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,95,880 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इस उत्साहवर्धन स्थिति के साथ ही कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 58.13 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।' देश में शनिवार को 18,522 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई जबकि 384 मौत के बाद मृतकों की संख्या 15,685 हो गई।
विज्ञापन
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, शुक्रवार को 2,20,479 नमूनों के साथ ही 26 जून तक कुल 79,96,707 नमूनों की जांच की गई।
कोविड-19 के स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या के अनुसार शीर्ष 15 राज्य में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 73,214 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, स्वस्थ होने की दर के मामले में शीर्ष 15 राज्य में मेघालय में यह दर 89.1 फीसदी है।
मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के नमूनों की जांच में तेजी लाने के लिए देश में 1,026 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं, जिनमें 741 सरकारी और 285 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।