फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of patients recovering from coronavirus is increasing, by September 36 lakh people have defeated the virus

Covid-19: 36 लाख लोगों ने दी वायरस को मात, ठीक होने वाले 58 फीसदी पांच राज्यों से

Sun, 13 Sep 2020 05:57 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 13 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Number of patients recovering from coronavirus is increasing, by September 36 lakh people have defeated the virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी है, लेकिन इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी उसी रफ्तार से बढ़ रही है। मई से सितंबर के बीच कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार से बढ़कर 36 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। ठीक हुए मरीजों में से 58 फीसदी पांच राज्यों से हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोविड-19 रिकवरी मई में 50,000 थी, जो सितंबर में 36 लाख से अधिक हो गई है। हर दिन 70,000 से अधिक मरीज इस बीमारी से उबर रहे हैं। भारत में रिकवरी रेट सक्रिय मामलों की तुलना में 3.8 गुना है। अब देश में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 77.88 फीसद है। 
विज्ञापन

 

देश में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में से 58 फीसदी पांच राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र रोजाना 13,000 से अधिक मरीजों के स्वस्थ होने के साथ सबसे आगे बना हुआ है जबकि आंध्र प्रदेश में रोज 10,000 से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं।


मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 78,399 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 94,372 नए मरीज सामने आए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 22,000 से अधिक  जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नौ-नौ हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed