Nuh Violence: VHP-बजरंग दल की रैली रोकने को सर्वोच्च न्यायालय में अपील, महापंचायत से हालात बिगड़ने की आशंका
Nuh Violence: सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शनों से तनाव बढ़ सकते हैं। पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में इन विरोध प्रदर्शनों से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ सकता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में मानेसर में आज महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में पांच हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व में महापंचायतों के बाद हुई हिंसा की घटनाओं को देखते हुए इस महापंचायत के बाद भी हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं। आगे इस तरह की कई महापंचायतों को बुलाने का निर्णय किया गया है। इसे देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की गई है।
सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शनों से तनाव बढ़ सकते हैं। पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में इन विरोध प्रदर्शनों से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ सकता है। सर्वोच्च न्यायालय से इन विरोध प्रदर्शनों को रोकने की मांग की गई है। तनाव को रोकने के लिए पहले ही कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद की जा चुकी हैं और नूंह सहित कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
महापंचायतों ने बुलाया तो जाएंगे- विहिप
विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि हरियाणा के विभिन्न इलाकों में पंचायतें बुलाए जाने के समाचार उन्हें मिले हैं। ये महापंचायतें विश्व हिंदू परिषद की ओर से नहीं, बल्कि समाज के लोगों के द्वारा बुलाई गई हैं। इन पंचायतों में इस तरह की परिस्थितियों से निपटने के मुद्दे पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि महापंचायतों की ओर से उन्हें बुलावा आता है, तो वे इन महापंचायतों में जाएंगे, लेकिन वे इसके आयोजक नहीं हैं।
दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
नूंह हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है। हरियाणा से आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। पूर्वी दिल्ली के उन इलाकों में जहां 2020 में दंगे हुए थे, उनमें पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। आज ही बजरंग दल ने दिल्ली में 28 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। सभी विरोध प्रदर्शन के रूट पर सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने किसी उपद्रवी को देखते ही कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।