{"_id":"645c9b1b41f355762f077da3","slug":"ntd-will-give-a-befitting-reply-to-the-steps-taken-against-self-respect-defence-minister-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTD: रक्षा मंत्री का दुनिया को संदेश, कहा- \"आत्मसम्मान के खिलाफ उठे कदमों का मुंहतोड़ जवाब देंगे\"","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NTD: रक्षा मंत्री का दुनिया को संदेश, कहा- "आत्मसम्मान के खिलाफ उठे कदमों का मुंहतोड़ जवाब देंगे"
Thu, 11 May 2023 01:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 11 May 2023 01:08 PM IST
सार
हम नालंदा को दोबारा जलते हुए नहीं देखेंगे। हम दोबारा से सोमनाथ के सांस्कृतिक आइकन को तबाह होते हुए नहीं देखेंगे। हम अपने आत्मसम्मान के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
Rajnath Singh
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस और 1998 के पोखरण -II परमाणु परीक्षण की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के आत्मसम्मान के खिलाफ उठे हर कदम का अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा- "1998 में भारत के परमाणु परिक्षण ने दुनिया को संदेश दिया है कि यह बले ही शांति प्रिय देश हो सकता है लेकिन आत्मसम्मान के खिलाफ उठे कदमों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि बाहरी आक्रममों द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय और सोमनाथ में सांस्कृतिक प्रतीक को तबाह किए जाने के बाद भारत ने इनसे सबक सीखा है।
राजनाथ सिंह ने कहा- "हमने इतिहास से अपना सबक सीख लिया है और हमने संकल्प लिया है कि उन गललियों को दोबारा नहीं दोहराना है। परमाणु परिक्षण ने दुनिया को संदेश दिया है। हम भले ही एक शांति प्रिय देश हैं लेकिन हम नालंदा को दोबारा जलते हुए नहीं देखेंगे। हम दोबारा से सोमनाथ के सांस्कृतिक आइकन को तबाह होते हुए नहीं देखेंगे। हम अपने आत्मसम्मान के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे।"
विज्ञापन
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और शीर्ष वैज्ञानिक भी शामिल थे।