{"_id":"62740a8ef361123c7e4bc2d3","slug":"ntagi-endorses-precaution-dose-before-9-month-waiting-period-for-those-travelling-abroad-according-to-sources-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा करने वालों को राहत जल्द: नौ महीने से पहले मिल सकती है कोरोना की प्रीकॉशन डोज, सरकारी पैनल ने दिया प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश यात्रा करने वालों को राहत जल्द: नौ महीने से पहले मिल सकती है कोरोना की प्रीकॉशन डोज, सरकारी पैनल ने दिया प्रस्ताव
Thu, 05 May 2022 11:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 05 May 2022 11:33 PM IST
सार
अभी तक, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगे हुए नौ महीने का समय पूरा हो चुका है वह एहतियाती खुराक के पात्र हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) ने सुझाव दिया है कि जिन लोगों को विदेश यात्रा करने की जरूरत है वह कोविड टीके की एहतियाती खुराक नौ महीने की निर्धारित प्रतीक्षा अवधि से पहले भी ले सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हालांकि, एनटीएजीआई की ओर से अभी तक टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को सभी के लिए नौ महीने से घटाकर छह महीने करने की सिफारिश नहीं की गई है। सूत्रों ने कहा कि आगामी बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।
विज्ञापन
अभी तक, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगे हुए नौ महीने का समय पूरा हो चुका है वह एहतियाती खुराक के पात्र हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में रोजगार, व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं, विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, खेल आयोजनों में भाग लेने और द्विपक्षीय व बहुपक्षीय बैठकों के लिए विदेश यात्रा करने वालों के लिए कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक की मांग करने वाले कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। .
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा कि इस मुद्दे पर बुधवार को चर्चा हुई थी और एनटीएजीआई ने सिफारिश की है कि जिन लोगों के लिए विदेश यात्रा करना जरूरी है वह जिस देश की वह यात्रा कर रहे हैं, उसकी जरूरतों के अनुसार नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले भी एहतियाती खुराक लगवा सकते हैं। भारत में इस साल 10 जनवरी को हेल्थकेयर और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों समेत 60 वर्ष से अधिक आयु के और गंभीर बीमार बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए कोरोना वायरस रोधी टीके की एहतियाती या बूस्टर खुराक लगाने की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
10 अप्रैल को देश में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों के लिए टीके की एहतियाती खुराक लगाने की शुरुआत हुई थी।