{"_id":"613d356ec0474e463c04c4c9","slug":"nsui-program-rahul-gandhi-raised-questions-on-the-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई कार्यक्रम: राहुल गांधी ने मीडिया पर उठाए सवाल, कहा- ज्यादा उम्मीद मत करना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनएसयूआई कार्यक्रम: राहुल गांधी ने मीडिया पर उठाए सवाल, कहा- ज्यादा उम्मीद मत करना
Sun, 12 Sep 2021 04:32 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:32 AM IST
सार
राहुल ने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा, जब पुलवामा होता है तो मोदी ग्रेट हैं, और मुंबई हमला होता है तो मनमोहन सिंह बेकार बता दिए जाते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, हमने लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन उठाकर चीन को दे दी। राहुल ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। कहा, जब पुलवामा होता है तो मोदी ग्रेट हैं, और मुंबई हमला होता है तो मनमोहन सिंह बेकार बता दिए जाते हैं। जब पुलवामा हमला हुआ तो मीडिया कुछ नहीं बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मीडिया से ज्यादा उम्मीद मत करना।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी संकल्प का आयोजन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एनएसयूआई की तारीफ की। उन्होंने कहा, आप सब लोगों ने कोरोना काल में बहुत अच्छा कार्य किया। आप सब बहुत ताकतवर हैं। आप बब्बर शेर है, देश भर के तमाम छात्रों में गुस्सा है और आप सभी को देश भर के तमाम छात्रों के साथ खड़े रहना है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए हैं। पदाधिकारियों ने देश भर में एनएसयूआई द्वारा किए गए कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसुजा, सांसद एवं दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रोफेसर राजीव गौड़ा, पार्टी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने भी कार्यकारिणी को संबोधित किया।
विज्ञापन