{"_id":"63d65e13c846be6fea270fac","slug":"nscn-kya-rebels-arrested-in-arunachal-district-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: सुरक्षा बलों ने NSCN-KYA के दो कैडरों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: सुरक्षा बलों ने NSCN-KYA के दो कैडरों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Sun, 29 Jan 2023 05:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:23 PM IST
सार
एसपी मिहिन गाम्बो ने बताया कि जिले के खामकई और नामगोई इलाके में संगठन के विद्रोहियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया रिपोर्ट के आधार पर असम राइफल्स और जिला पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया और शनिवार को दोनों कैडरों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए एनएससीएन-केवाईए के आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सुरक्षा बलों ने एनएससीएन-केवाईए के दो कैडरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किया गया है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चांगलांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिन गाम्बो ने बताया कि जिले के खामकई और नामगोई इलाके में संगठन के विद्रोहियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया रिपोर्ट के आधार पर असम राइफल्स और जिला पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया और शनिवार को दोनों कैडरों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान नयन कुमार चकमा (42) और गंगवांग वांगली (37) के रूप में हुई है। चकमा के खुलासे के आधार पर पुलिस ने रीमा पुटक सर्कल में ओल्ड लोंगचोंग के जंगल से एक चीनी निर्मित 7.62 मिमी राइफल, एके मैग्जीन, सेफ्टी फ्यूज, रेडियो सेट और मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि खामकई गांव में स्थित चकमा के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने जिंदा गोला-बारूद के साथ एक जर्मन निर्मित पिस्तौल भी जब्त की।
इससे पहले इस साल 26 जनवरी को एनएससीएन-केवाईए के एक सक्रिय कैडर ने चांगलांग पुलिस स्टेशन में जिला पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।