एनएसए डोभाल ने सुरक्षा हालात पर अमेरिका से की बात, पाक के F-16 इस्तेमाल पर सौंपे सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख हालात बने हुए हैं। इसी बीच, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने भारत-पाक के मौजूदा हालात को लेकर अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बॉल्टन से पुलवामा आतंकी हमले और भारत के बदले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर बातचीत की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत ने अमेरिका को पाकिस्तान द्वारा F-16 विमान के इस्तेमाल करने के सबूत भी सौंपे हैं।
NSA Ajit Doval talks to his American counterpart John Bolton on security situation in region after #Pulwama attack&India’s retaliation.India has also shown proof of Pakistan using F-16s to attack Indian planes and target. US defence attaches shown parts of AIM-120 missile. pic.twitter.com/1taZnAefcQ
— ANI (@ANI) March 5, 2019विज्ञापन
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। सरकारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक, इस हवाई हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। इसके दूसरे दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान ने एफ-16 विमान के जरिए सीमा पर भारतीय सेना कैंप को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि उनकी यह कोशिश भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दी। इस दौरान भारतीय सेना ने एक पाकिस्तान एफ-16 विमान को भी मार गिराया था।