25 देशों के राजनयिकों ने डोभाल से की मुलाकात, कश्मीर की वर्तमान स्थिति को सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की। राजदूतों का यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे से लौटा था। अनुच्छेद 370 हटने के छह महीने बाद राजनयिकों के इस दल ने नवगठित केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया। वहां की जमीनी स्थिति को देखकर टीम ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया है।
बता दें कि राजनयिकों के इस दल में जर्मनी, फ्रांस और अफगानिस्तान समेत 25 देशों के राजदूत शामिल थे। उन्होंने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब हालत सामान्य होने और भारत सरकार की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति खुशी जाहिर की।
Afghanistan Envoy Tahir Qadri after meeting NSA Ajit Doval: I had good experience on my visit to Jammu and Kashmir. It's always very good to have first account of things. https://t.co/CS680ADrqV pic.twitter.com/MXtg6iYfQj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 14, 2020
राजनयिकों के इस दल ने राज्य का दौरा कर वर्तमान स्थिति को देखा। कहा कि अब यहां जिंदगी पटरी पर उतर रही है। भारत सरकार की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्था काफी बेहतर हैं।
अजित डोभाल से मिलने के बाद जर्मनी के राजदूत वॉल्टर जे. लिंडर ने कहा कि हमने जम्मू और कश्मीर का दौरा कर अपने अनुभवों को साझा किया। डोभाल के साथ अहम बैठक हुई। इसके अलावा अफगानिस्तान के राजदूत ताहिर कादरी ने जम्मू और कश्मीर दौरे के अनुभव को अच्छा बताया।