{"_id":"5c6f37f5bdec2273783037e7","slug":"nri-voters-can-not-vote-online-in-lok-sabha-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में ऑनलाइन वोट नहीं कर सकेंगे एनआरआई वोटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव में ऑनलाइन वोट नहीं कर सकेंगे एनआरआई वोटर
Fri, 22 Feb 2019 05:14 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह साफ कर दिया कि इस आम चुनाव में एनआरआई वोटर ऑनलाइन मतदान नहीं कर सकेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में एनआरआई वोटरों के ऑनलाइन मतदान करने संबंधी खबर का जवाब देते हुए आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह कोई सुविधा दी गई है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘यदि ऐसा होता है तो इसके लिए जन प्रतिनिधित्व कानून में संशोधन करने की जरूरत होगी। ऐसा कोई संशोधन अभी नहीं हुआ है।’ आगामी लोकसभा चुनाव में यदि विदेश में रहने वाले भारतीय वोट डालना चाहते हैं तो उन्हें भारत आना होगा। वे अपने ऑरिजनल पासपोर्ट के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर वोट डाल सकेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुमान के अनुसार दुनिया के विभिन्न देशों में करीब 3.10 करोड़ एनआरआई रह रहे हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग कि विशेषज्ञ समिति ने एनआरआई के लिए ई-वोटिंग से इनकार किया था लेकिन प्रॉक्सी वोटिंग को मंजूरी दी थी। हाल ही में एनआरआई को प्रॉक्सी वोटिंग अधिकार के संबंध में बिल लोकसभा से पारित हुआ था लेकिन यह बिल अभी राज्यसभा में लंबित है। लोकसभा के भंग होने के बाद यह बिल खत्म हो जाएगा।