फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NRI returned from US, mother’s skeleton found in bedroom

US से सालों बाद मां से मिलने घर लौटा NRI बेटा, बेडरूम में मिला कंकाल

Mon, 07 Aug 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 07 Aug 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
NRI returned from US, mother’s skeleton found in bedroom
प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई में एक NRI बेटा जब अमेरिका से भारत अपनी मां से मिलने के लिए लौटा तो उसे अपनी मां का कंकाल मिला। रविवार सुबह ऋतुराज साहनी अमेरिका से ओसीवारा जब अपने घर पहुंचे तो बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला। चाबी बनाने वाले की मदद से वो घर के अंदर पहुंचे तो उन्हें अपनी 63 साल की मां का कंकाल मिला। 

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि महिला की मौत कुछ हफ्तों पहले हुई है। पुलिस इसे एक्सीडेंटल मौत मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि लेडीज की बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं, दरवाजा भी अंदर से बंद था। इसलिए यह नेचुरल केस लग रहा है। 
विज्ञापन


ओसीवारा में केस की जांच कर रहे सीनियर इंस्पेक्टर सुभाष खानविलकर ने कहा कि मृतक आशा साहनी अंधेरी के वेल्स कॉट सोसाइटी बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर अकेले रहती थीं, उनके पति की मौत 2013 में हो चुकी है। उनका बेटा इंजीनियर है जोकि 1997 में अमेरिका चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और बेटे के बीच आखिरी बार बातचीत अप्रैल 2016 में हुई थी। साहनी ने अपने बेटे से कहा कि वो अकेला महसूस करती हैं। उन्होंने अपने बेटे से खुद को ओल्ड ऐज होम में डालने की बात भी कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed