फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NRC Row: two fresh FIR registered against Mamta Banerjee in Assam

बयान पर बवाल: ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुईं दो और एफआईआर

Sun, 05 Aug 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Sun, 05 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
NRC Row: two fresh FIR registered against Mamta Banerjee in Assam

धर्म के आधार पर गड़बड़ी फैलाने के कथित आरोप में असम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सिलचर आने वाले तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम दो और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यहां इस बात की जानकारी दी। एक एफआईआर गुवाहाटी में तो दूसरी सिलचर में दर्ज हुई है।

विज्ञापन


बीती 30 जुलाई को असम में एनआरसी के अंतिम मसौदे के प्रकाशन के बाद ममता के खिलाफ अब तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। दूसरी ओर, बंगाल में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के खिलाफ भी पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के साथ ममता बनर्जी के पुतले जलाए गए। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) रंजन भुयां ने बताया कि गैर-सरकारी संगठन असम पब्लिक वर्क्स के धव्रज्योति तालकुदार ने राजधानी के गीतानगर थाने में बीती रात ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, सिलचर एयरपोर्ट पर तृणमूल कांग्रेस नेताओं के साथ कथित धक्कामुक्की के दौरान घायल असम पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने कछार जिले के उधारबंद थाने में मामला दर्ज कराया है। इस बीच, ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि वे लोगों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। भाजपा चाहे उनके खिलाफ लाखों एफआईआर दर्ज कराए, इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed