{"_id":"5d1312a18ebc3e3ca07df78f","slug":"nrc-new-list-published-in-assam-additional-1-lakh-people-in-new-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम सरकार ने जारी की एनआरसी की नई सूची, 1 लाख से ज्यादा लोग बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम सरकार ने जारी की एनआरसी की नई सूची, 1 लाख से ज्यादा लोग बाहर
Wed, 26 Jun 2019 02:12 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) मसौदे की नई निष्कासन सूची जारी की है। जिसमें से 102462 लोगों को बाहर किया गया है। अतिरिक्त निष्कासन सूची में जिन लोगों के नाम हैं ये वह लोग हैं जिनके नाम पिछले साल 30 जुलाई को जारी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मसौदे में शामिल थे लेकिन बाद में वे इसके लिए अयोग्य नहीं पाए गए।
जिन लोगों को सूची से बाहर रखा गया है, उनको पत्रों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा। सूची में शामिल न होने वाले लोगों के पास 11 जुलाई तक नामित एनआरसी सेवा केंद्रों पर अपने दावे दर्ज करने का मौका होगा।
एनआरसी के राज्य समन्वयक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सूची नागरिकता अनुसूची (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पहचान पत्र के मुद्दे) नियम 2003 के खंड पांच के प्रावधानों के अनुसार प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 जुलाई 2018 को प्रकाशित मसौदे में 2.9 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए थे। इसके लिए कुल 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था।मसौदे में 40 लाख लोगों को छोड़ दिया गया था।
असम में एनआरसी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में अद्यतन की जा रही है और अंतिम सूची 31 जुलाई को जारी होनी है। इसे www.nrcassam.nic.in वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। एनआरसी ड्राफ्ट सूची पिछले साल जुलाई में जारी की गई थी।