फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NRC beneficial for national security, should not be politicised says Baba Ramdev

एनआरसी पर रामदेव का बयान, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है फायदेमंद, इस पर ना हो राजनीति

Thu, 21 Nov 2019 01:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
NRC beneficial for national security, should not be politicised says Baba Ramdev
बाबा रामदेव - फोटो : PTI

गृह मंत्री अमित शाह ने शीतकालीन सत्र में घोषणा की थी कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू किया जाएगा। जिसके बाद विपक्ष की तरफ से इस बात की आलोचना की गई। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने अमित शाह के इस बयान का समर्थन किया है और कहा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लाभकारी होगा। साथ ही योग गुरु ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन




रामदेव ने कहा कि अगर एक व्यक्ति भी इस देश में गैर-कानूनी तौर पर रह रहा है तो वह इस देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा है। हमें अपने देश की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनआरसी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लाभकारी होगा। एनआरसी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा है इसलिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री शाह ने संसद में कहा था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की प्रक्रिया को पूरे भारत में किया जाएगा, साथ ही स्पष्ट किया गया कि इसमें धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।


शाह के बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। ममता बनर्जी ने कहा था कि एनआरसी को लागू नहीं किया जाएगा, इसे ध्यान में रखें। लोगों के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। 

31 अगस्त को प्रकाशित अंतिम एनआरसी सूची में, कुल 3,11,21,004 व्यक्तियों को सूची में शामिल करने के लिए योग्य पाया गया, वहीं19,06,657 व्यक्ति ऐसे थे जो इस सूची से बाहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed