फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NPP MLA Tirong Aboh death in attack in Arunachal pradesh

अरुणाचल में बड़ा उग्रवादी हमला, विधायक तिरोंग अबो समेत 11 की लोगों की मौत

Tue, 21 May 2019 07:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
NPP MLA Tirong Aboh death in attack in Arunachal pradesh
तिरोंग अबो (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अरुणाचल प्रदेश में संदिग्ध एनएससीएन (आईएम) उग्रवादियों ने मंगलवार सुबह नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के निवर्तमान विधायक टिरोंग अबो समेत 11 लोगों की हत्या कर दी। वे डिब्रूगढ़ से अरुणाचल के खोनसा जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में ही उग्रवादियों ने घात लगा कर उनके काफिले पर हमला कर दिया। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए गहरा शोक जताया है। खांडू ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि वे उग्रवादी हमले में हुई इन मौतों से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, जिन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 
विज्ञापन


अरुणाचल के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि वे विधायक टिरोंग अबो और उनके परिवार के सदस्यों समेत 11 लोगों की जघन्य हत्या से बेहद दुखी हैं। इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिराप जिले के उपायुक्त पी.एन.थुंगन ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके में हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि अरुणाचल की खोनसा विधानसभा सीट से विधायक टिरोंग अबो पर हमला तिराप जिले के बोगापानी गांव में हुआ। मरने वालों में सात सदस्य अबो परिवार के सदस्य हैं।


42 साल के अबो वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के टिकट पर खोनसा वेस्ट सीट से जीते थे। बीते साल जुलाई में वे पीपीए के छह अन्य विधायकों के साथ एनपीपी में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed