फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now these countries against uri attack, Afghan president calls to Modi

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ ये देश, अफगान राष्ट्रपति ने किया मोदी को फोन

Tue, 20 Sep 2016 11:02 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
now these countries against uri attack, Afghan president calls to Modi

उड़ी के आतंकवादी हमलों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से निंदा का सिलसिला जारी है। बुधवार को जर्मनी, जापान और भूटान ने इसकी निंदा की। वहीं अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर ‘सीमा पार आतंकवाद’ की निंदा की।

विज्ञापन


उन्होंने भारत के साथ आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुटता भी जाहिर की। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर  आतंकी हमले की निंदा की।
विज्ञापन


जर्मनी विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर ने बयान जारी कर पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि हर देश की जिम्मेदारी है कि वे अपनी जमीन पर चल रहे आतंकवाद के अड्डों को खत्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद से मुकाबले के लिए जमर्नी भारत के साथ

now these countries against uri attack, Afghan president calls to Modi

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से मुकाबले के लिए जमर्नी भारत के साथ है।’ जापान ने भी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ खड़ा होने की बात कही। श्रीलंका ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए क्षेत्रीय और भूमंडलीय सहयोग निरंतर तौर पर होने की जरूरत है।

अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री को फोन कर कहा कि वह इस घड़ी में भारत के साथ है और आतंकवाद से मुकाबले के लिए भारत के हर कदम का समर्थन  करता है। उन्होंने हमले में मारे गए सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed