आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ ये देश, अफगान राष्ट्रपति ने किया मोदी को फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी के आतंकवादी हमलों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से निंदा का सिलसिला जारी है। बुधवार को जर्मनी, जापान और भूटान ने इसकी निंदा की। वहीं अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर ‘सीमा पार आतंकवाद’ की निंदा की।
उन्होंने भारत के साथ आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुटता भी जाहिर की। साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर आतंकी हमले की निंदा की।
जर्मनी विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर ने बयान जारी कर पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि हर देश की जिम्मेदारी है कि वे अपनी जमीन पर चल रहे आतंकवाद के अड्डों को खत्म करें।
आतंकवाद से मुकाबले के लिए जमर्नी भारत के साथ
उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से मुकाबले के लिए जमर्नी भारत के साथ है।’ जापान ने भी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ खड़ा होने की बात कही। श्रीलंका ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए क्षेत्रीय और भूमंडलीय सहयोग निरंतर तौर पर होने की जरूरत है।
अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री को फोन कर कहा कि वह इस घड़ी में भारत के साथ है और आतंकवाद से मुकाबले के लिए भारत के हर कदम का समर्थन करता है। उन्होंने हमले में मारे गए सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।