फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now the new name will be known in Allahabad, Yogi government approves proposal

अब नए नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद, योगी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sun, 14 Oct 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now the new name will be known in Allahabad, Yogi government approves proposal
योगी आदित्यनाथ

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने का रास्ता अब साफ होने लगा है। कुंभ मेला मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में पारित इस प्रस्ताव पर राज्यपाल रामनाईक ने भी सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में शनिवार को हुई मार्गदर्शक मंडल की पहली बैठक में संतों की ओर से इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया, चूंकि दो नदियों के संगम स्थल को प्रयाग के नाम से जाना जाता है, इसलिए हिमालय से निकलीं दो प्रमुख नदियों गंगा एवं यमुना के संगम स्थल को प्रयागराज ही कहा जाना चाहिए। राज्यपाल ने भी विभिन्न उदाहरण के माध्यम से प्रयागराज के नाम पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेला प्राधिकरण का नाम पहले ही प्रयागराज के नाम पर हो चुका है। बहुत जल्द इलाहाबाद जिले का नाम प्रयागराज होगा। बैठक में कुंभ के मद्देनजर हो रहे स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। 
विज्ञापन


अफसरों ने इसका प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि  इस भव्य और दिव्य कुंभ को पूरी दुनिया देखेगी। इसके लिए 2446 करोड़ रुपये की 643 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। हर कार्य के पूरा होने की अवधि भी तय कर दी गई है। बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed