फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now recycling will be easy will get rid of plastic waste

Recycling: अब आसान होगी रिसाइकलिंग, प्लास्टिक कचरे से मिलेगी निजात

Sun, 31 Dec 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 06:04 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने पाया कि हालांकि सभी जेल को कुछ हद तक खराब किया जा सकता है, लेकिन पॉलिमर शृंखलाओं में टूटने योग्य बॉन्ड वाले जेल ने क्रॉसलिंक्ड के माध्यम से टूटने वाले पॉलिमर की तुलना में सुधार के बाद अपने गुणों को बेहतर बनाए रखा।

विज्ञापन
Now recycling will be easy will get rid of plastic waste
समुद्र में प्लास्टिक अपशिष्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग प्रकार के प्लास्टिक को रिसाइकल करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में सफलता हासिल की है। इससे पॉलिमर, रबर, जेल समेत इस शृंखला के सभी पदार्थों को रिसाइकल किया जा सकता है। बाथ विवि व सरे विवि के शोधकर्ताओं ने थर्मोसेट पॉलिमर में घुलने वाले बॉन्ड ढालने का तरीका विकसित किया है, ताकि उन्हें आसानी से दोबारा उपयोग के लायक बनाया जा सके। शोधकर्ताओं ने संरचना के हिस्सों में शामिल टूटने योग्य बॉन्ड के साथ पॉलिमर जेल की एक शृंखला बनाई व परीक्षण किया कि क्या जेल के खराब होने व सुधार के बाद गुणों में बदलाव आता है।
विज्ञापन


इस तरह जगी उम्मीद
शोधकर्ताओं ने पाया कि हालांकि सभी जेल को कुछ हद तक खराब किया जा सकता है, लेकिन पॉलिमर शृंखलाओं में टूटने योग्य बॉन्ड वाले जेल ने क्रॉसलिंक्ड के माध्यम से टूटने वाले पॉलिमर की तुलना में सुधार के बाद अपने गुणों को बेहतर बनाए रखा। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि इस मॉडल प्रणाली को चिपकने वाले, सीलेंट और इलास्टोमर सहित अन्य प्रकार के पॉलिमर पर लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


थर्मोप्लास्टिक को रिसाइकल करना आसान
दरअसल, थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेट्स दो प्रकार के प्लास्टिक हैं। ये दोनों ही पॉलिमर नामक अणुओं की लंबी शृंखला से बने होते हैं और गर्म होने पर अलग-अलग व्यवहार करते हैं। थर्मोप्लास्टिक को अधिक तापमान पर गर्म किया जा सकता है और एक सांचे में ढाला जा सकता है। बाद में इन्हें पिघलाया जा सकता है और रिसाइकल करके अन्य आकार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत थर्मोसेट प्लास्टिक में पॉलिमर शृंखलाओं को एक नेटवर्क बनाने के लिए क्रॉसलिंक किया जाता है जो उन्हें मजबूत और लचीला बनाता है। इनका उपयोग अक्सर मिश्रित सामग्री, पेंट, कोटिंग्स, रबर में किया जाता है। क्रॉसलिंक का मतलब है सामग्री गर्म होने पर पिघलने के बजाय जल जाती है। इस वजह से उन्हें तोड़ना व रिसाइकल करना बहुत कठिन हो जाता है।


अन्य प्रक्रियाओं की तैयारी
शोधकर्ताओं के अनुसार, उनका लक्ष्य इन टूटने योग्य बॉन्ड की अच्छी तरह पड़ताल करना है, ताकि बेहतर ढंग से समझा जा सके कि क्यों कुछ बांड दूसरों की तुलना में अधिक आसानी से टूट जाते हैं। इसीलिए अन्य व्यावसायिक रूप से उपयोग किए जाने वाले पॉलिमर का उपयोग करके प्रणाली को अनुकूलित करने की योजना बनाई गई है। शोधकर्ता कहते हैं कि वे इसी तरह के अन्य प्रयोगों पर भी विचार कर रहे हैं, जिसमें क्रॉसलिंक्ड पॉलिमर का मुख्य घटक के रूप में उपयोग किया जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed