फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now Priyanka Gandhi is also corona Positive, yesterday Sonia Gandhi was positive

Priyanka Gandhi corona: अब प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित, एक दिन पूर्व सोनिया गांधी हुई थीं पॉजिटिव

Fri, 03 Jun 2022 12:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 03 Jun 2022 12:17 PM IST
सार

प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। 

विज्ञापन
Now Priyanka Gandhi is also corona Positive, yesterday Sonia Gandhi was positive
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।  प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को सोनिया गांधी के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। उसके बाद कराए गए कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह बाद दैनिक कोरोना केस 4000 पार
इस बीच, देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़े हैं। 

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में दैनिक केस में तेज बढ़ोतरी नजर आई। इस दौरान 10 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 पर पहुंच गई है, वहीं कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,24,651 हो गई। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस बढ़े हैं। 


गुरुवार को देश में कोरोना केस 35.2 फीसदी बढ़े थे। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 3,712 नए केस मिले थे, वहीं पांच की मौत हुई थी। कोविड के नए मामले ज्यादातर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक में मिल रहे हैं। नए केसों में से 80 फीसदी से ज्यादा सिर्फ इन्हीं पांच राज्यों में मिले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed