फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now PM Modi Friend says Polarization politics will not run

अब पीएम मोदी के करीबी बोले- बांटने की राजनीति नहीं चलेगी

Sat, 02 Jun 2018 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
Now PM Modi Friend says Polarization politics will not run
पीएम मोदी, जफर सुरेशवाला
उपचुनावों में निराशाजनक परिणाम के बाद भाजपा को राजग के सहयोगियों केबाद अब अपनों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजे आने के ठीक एक दिन बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी के दो विधायकों ने सरकार और संगठन पर निशाना साधा। इसके अलावा पीएम मोदी के बेहद करीब जफर सरेशवाला ने नतीजे को सांप्रदायिक धुव्रीकरण की राजनीति को झटका करार देते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कैराना की विजयी उम्मीदवार तबस्सुम हसन को बधाई दी है। 
विज्ञापन


सरेशवाला ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि नतीजे का संदेश साफ है। विभाजनकारी राजनीति काम नहीं करेगी।  कैराना जैसे सांप्रदायिक तनाव वाले क्षेत्र से तबस्सुम हसन का बड़े अंतर से जीतना सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के सिद्धांत को नकारता है। हमें यह मान लेना चाहिए कि भविष्य में विभाजनकारी राजनीति काम नहीं आने वाली। 
विज्ञापन

दूसरी ओर नतीजे आने के बाद पार्टी के विधायकों श्यामप्रकाश और सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

गोपामऊ के विधायक श्यामप्रकाश ने कविता के माध्यम से राज्य अध्यक्ष को भी भ्रष्ट बता डाला। बलिया के विधायक श्याम प्रकाश ने इस हार के पीछे शुद्ध रूप से कर्मचारियों और अधिकारियों में फैले भ्रष्टाचार और समाज को परेशान करने की नीयत है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को नतीजे आने के बाद राजग के दो सहयोगी दलों शिवसेना और जदयू ने भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed