{"_id":"5b7ddad342c7924674624665","slug":"now-mob-lynching-in-bihar-man-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में भीड़ का शिकार हुआ एक और युवक, पीट पीट कर हत्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार में भीड़ का शिकार हुआ एक और युवक, पीट पीट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Thu, 23 Aug 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
Mob Lynching
बिहार में भीड़ के आगे सरकार पूरी तरह लाचार नजर आ रही है। वैशाली के जंदाहा में भीड़ हिंसा का एक ताजा मामला सामने आया। यहां गुस्सायी भीड़ ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक झारखंड के गुमला का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंदाहा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवक ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक खुरपी से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस घटना से गुस्साए लोगों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और लाठी डंडे से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। अब तक ये पता नहीं चल सका है कि युवक ने आखिर ग्रामीणों पर हमला क्यों किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन