फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now It will be safe to walk on roads and global safety rules will be applied in bus-truck Central government

सड़कों पर चलना सुरक्षित होगा, बस-ट्रक में लागू होगा वैश्विक सुरक्षा मानक: केंद्र सरकार

Sun, 13 Sep 2020 02:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 13 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Now It will be safe to walk on roads and global safety rules will be applied in bus-truck Central government
highway

सड़क पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों में केंद्र सरकार ने एक और पायदान ऊपर चढ़ ली है। अब देश में ट्रांसपोर्ट वाहन यानी बस-ट्रक आदि के लिए विभिन्न प्रकार के वैश्विक सुरक्षा और उत्सर्जन मानक लागू करने की तैयारी कर ली गई है। इस प्रक्रिया से जुड़े लोगों का कहना है कि साल 2023 तक देश के अंदर ट्रांसपोर्ट वाहनों में स्टेंडर्ड ऑफ इलेक्ट्रानिक स्टेबिल्टिी कंट्रोल सिस्टम्स (ईएससी) एंड ब्रेक असिस्ट सिस्टम्स से लेकर विकसित देशों के भारी वाहनों की तरह कई और सुधार को अनिवार्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक ब्रेक सिस्टम समेत करने होंगे कई सुधार, विकसित देशों के वाहनों के बराबर दिखेंगे भारतीय ऑटोमोबाइल
दरअसल, ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए विकसित देशों में जो रेगुलेशन लागू हैं, सरकार वैसे ही रेगुलेशन भारत मे भी लागू करना चाहती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को कहा, सरकार ने ट्रांसपोर्ट वाहनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्सर्जन व सुरक्षा मानक लागू करने के लिए एक परिवर्तनकारी कार्यक्रम तैयार किया है। सरकार ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में ऑटोमोबाइल उद्योग का योगदान बढ़ाने और उसे विकसित करने के लिए एक लंबे समय का नियामक रोडमैप तैयार किया है।
विज्ञापन


इसके लिए मंत्रालय अगले दो साल में कुछ खास टाइप के वाहनों में ईएससी लागू कराने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। इसका ड्राफ्ट पिछले साल ही जारी किया जा चुका है, जिसमें वाहनों के अंदर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स, एयर बैग्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम्स, रिवर्स पार्किंग असिस्ट और क्रैश स्टेंडर्ड फीचर लगाने के आदेश हैं। इसे अप्रैल 2023 से लागू करने की योजना है। बता दें कि बसों के लिए ईएससी से जुड़ी अधिसूचना पिछले साल ही जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कदम उठा रही है सरकार
केंद्र सरकार सड़क परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके लिए मोटर वाहन कानून में संशोधन करने के अलावा सड़कों के ब्लैक स्पॉट की पहचान कराकर उनकी तकनीकी खामी को दूर कराया जा रहा है। साथ ही कुछ खास श्रेणी के वाहनों में टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने को अक्टूबर 2020 से अनिवार्य होने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। हाल ही में मंत्रालय ने वाहनों के आकार और कलपुर्जों के निर्माण से संबंधित सुरक्षा मानकों को लेकर भी अधिसूचना जारी की है। इसी तरह दुपहिया वाहनों में साइड स्टैंड और फुट रेस्ट लगाने को भी अनिवार्य किए जाने की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed