फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now Indian Railways to get cloud-controlled TV displays at 2,000 stations

2,175 रेलवे स्टेशनों पर लगेगी 2 लाख 'क्राउड कंट्रोल' टीवी स्क्रीन्स

Mon, 17 Oct 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Now Indian Railways to get cloud-controlled TV displays at 2,000 stations
रेलवे - फोटो : Google
रेलवे स्टेशनों पर दिखने वाले प्रचार होर्डिंग और बैनर अब बीते दिनों की बात होंगे, रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में रेलवे ने वर्चुअल स्पेस में इंट्री की तैयारी कर ली है। अगर प्रोजेक्ट अपने टाइमलाइन पर चलता रहा, तो अगले साल मार्च तक देश के 2,175 स्टेशन रेल डिस्प्ले नेटवर्क (RDN) से जुड़ जाएंगे। इनमें A1, A, B, C और D श्रेणी के स्टेशन शामिल हैं। 
विज्ञापन


रेल डिस्प्ले नेटवर्क में 2 लाख स्क्रीन एक साथ जुड़ी होगी। ये सभी 'क्लाउड कंट्रोल' सिस्टम के जरिए चलाई जाएगी, इन सभी स्क्रीनों पर एक साथ एक ही समय में एक विषय का प्रसारण होगा। हालांकि अलग-अलग स्क्रीनों पर अलग-अलग विषय दिखाने के विकल्प भी उपलब्ध होंगे और साथ ही अन्य भाषाओं में भी इनका प्रसारण किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


रेल डिस्प्ले नेटवर्क के तहत 2 लाख स्क्रीनों पर 50 प्रतिशत विज्ञापन दिखाए जाएंगे। बाकी रेलवे से संबंधित जानकारियों होगी, जैसे ट्रेनों के आवागमन से जुड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रोजेक्ट पर 2000 करोड़ रुपये का खर्च

Now Indian Railways to get cloud-controlled TV displays at 2,000 stations
RDN स्क्रीन के पास ऑडियो और वीडियो की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके जरिए प्रधानमंत्री या रेलमंत्री की नीतिगत घोषणाओं का भी प्रसारण हो सकेगा। इसके अलावा रेलवे से जुड़ी डॉक्युमेंट्री, लाइफ स्टाइल, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी चीजों को भी प्रसारण होगा। 

एक अधिकारी ने कहा, 'आरडीएन के चालू होने के बाद होर्डिंग और पोस्टरों को हटा दिया जाएगा, ताकि स्टेशनों की सुंदरता बढ़ जाए।' इस प्रोजेक्ट पर सरकार 2000 करोड़ रुपया खर्च करेगी।

इस प्रोजेक्ट के लिए चार फर्मों ने सरकार से संपर्क किया है। इनमें जी मीडिया कॉरपोरेशन और मीडिया ऑन ट्रैक भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इस फर्मों से नवंबर के अंत तक अपना कॉन्सेप्ट पेश करने को कहा है। दिसंबर के अंत में रेल डिस्प्ले नेटवर्क के लिए बोली लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed