फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now IIMC Intent for deemed university status

आईआईएमसी बना अब डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, होगी डिग्री की पढ़ाई

Fri, 23 Nov 2018 06:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
Now IIMC Intent for deemed university status
iimc
भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) अब डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी बन गया है। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने आईआईएमसी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा देने संबंधी आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी कर दिया है। अब आईआईएमसी डिग्री की पढ़ाई भी करवा सकेगा। 
विज्ञापन


एचआरडी मंत्रालय ने आशय पत्र किया जारी, अब डिग्री की भी पढ़ाई होगी       
केंद्र सरकार के उच्च शिक्षा सचिव आर सुब्रमण्यम के मुताबिक, आईआईएमसी को आशय पत्र जारी हो गया है। इसके तहत संस्थान अब डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के तहत रजिस्टर्ड होगा। हालांकि, तीन साल के अंदर संस्थान को शिक्षक, सुविधाओं समेत अन्य नियमों को पूरा करना जरूरी होगा। यूजीसी की टीम तीन साल बाद दोबारा निरीक्षण करेगी। यदि उस दौरान कमियां मिलती हैं, तो संस्थान से डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा वापस लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अगस्त में मंत्रालय से आईआईएमसी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की सिफारिश की थी। सूचना व प्रसारण मंत्रालय के तहत संचालित और देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों में शामिल आईआईएमसी पत्रकारिता, विज्ञापन व जनसंपर्क विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स करवाता है। हालांकि, विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद संस्थान डिप्लोमा के साथ डिग्री भी प्रदान कर सकेगा। आईआईएमसी का दिल्ली के अलावा देश के दूसरे शहरों जम्मू, अमरावती, कोट्टायम और आइजल समेत छह कैंपस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed