{"_id":"658ba8a126871e339c02b0ec","slug":"now-home-isolation-is-mandatory-for-corona-infected-people-government-decision-amid-increasing-cases-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: इस राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य, बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Alert: इस राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य, बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला
Wed, 27 Dec 2023 10:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:06 AM IST
सार
कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मामले आए थे। बीते 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन
कोरोना की जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केरल के बाद अब कर्नाटक में भी नए संक्रमितों का आंकड़ा डराने लगा है। इस बीच राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मामले आए थे। बीते 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी रिकॉर्ड की गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 464 हो गई। वहीं, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य में कोरोना से हुई मौतों की कुल संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन
44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान कुल 6,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 4,680 आरटी-पीसीआर जांच और 1,723 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। राज्य में संक्रमण दर 1.15 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.70 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाले दोनों मरीजों की उम्र 51 वर्ष थी
- स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना से जान गंवाने वाले दोनों मरीजों की उम्र 51 वर्ष थी। उनमें से एक को 22 दिसंबर को बुखार, खांसी और सांस फूलने के लक्षणों के साथ दक्षिण कन्नड़ में भर्ती कराया गया था। उसे गंभीर संक्रमण था और 23 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई, उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
- दूसरे मरीज को 20 दिसंबर को खांसी और सांस फूलने के लक्षणों के साथ मैसुरु में भर्ती कराया गया था, जिसकी 25 दिसंबर को मृत्यु हो गई। उसे भी गंभीर संक्रमण था, लेकिन उसने कोरोना का टीका लगवाया हुआ था।