फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now girls will be able to marry only when they are in 21 not 18

अब 18 में नहीं 21 साल की होने पर ही शादी कर पाएंगी लड़कियां!

Sun, 18 Oct 2020 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 18 Oct 2020 08:57 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए संकेत, जल्द बढ़ सकती है हर वर्ग की महिलाओं की शादी की उम्र
  • शिक्षा के साथ बढ़ती जा रही है विवाह की औसत उम्र, करियर बन रहा युवाओं की प्राथमिकता  

विज्ञापन
Now girls will be able to marry only when they are in 21 not 18
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकेत दिया है कि जल्दी ही महिलाओं के लिए विवाह की उम्र में बढ़ोतरी की जा सकती है। अनुमान है कि यह उम्र वर्तमान के 18 वर्ष से बढ़कर 21 वर्ष हो सकती है। ऐसा इस मामले पर गठित एक समिति की अनुशंसाओं के आधार पर किया जा सकता है। लेकिन, वैश्विक ट्रेंड के अनुसार शिक्षा के बढ़ने के साथ-साथ पूरी दुनिया में विवाह की उम्र बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग विवाह की तुलना में अपनी शिक्षा और करियर को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। 

विज्ञापन


कई सर्वेक्षणों में यह बात निकल कर सामने आई है कि कुछ देशों में कानूनन विवाह की इजाजत होने के बावजूद विवाह की औसत उम्र बढ़कर 33-35 वर्ष तक पहुंच गई है। यह शिक्षा बढ़ने का प्रभाव माना जा रहा है। जबकि दक्षिण एशियाई देशों में यह अभी भी काफी कम बना हुआ है। हालांकि, यहां भी विवाह की औसत उम्र में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।   
विज्ञापन


विदेशों में शादी की उम्र 
यूएस सेंसस ब्यूरो के जुलाई 2020 के एक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2014-18 में अमेरिका में औसत विवाह की उम्र पुरुषों के लिए 27.9 वर्ष और महिलाओं के लिए 27.7 वर्ष पहुंच चुकी है। विवाह के औसत उम्र में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अमेरीकी महाद्वीप के बाराबडोस में यह उम्र पुरूषों और महिलाओं के लिए क्रमशः बढ़कर 34.3 वर्ष 31.8 वर्ष हो चुकी है। ब्राजील में यह पुरुषों और महिलाओं के लिए बढ़कर 33 वर्ष और 30 वर्ष हो चुकी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में पुरुषों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 20 वर्ष है। लेकिन पूरी दुनिया की तरह चीन में भी विवाह की उम्र का औसत लगातार बढ़ रहा है। शिनहुआ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में चीन में लोगों के पहले विवाह की औसत उम्र पुरुषों के लिए 29 वर्ष और महिलाओं के लिए 27 वर्ष तक पहुंच चुकी है। यह 2014 की तुलना में एक वर्ष ज्यादा है। उम्र का यह औसत लगातार बढ़ रहा है।  

दक्षिण कोरिया में 20 वर्ष की उम्र में विवाह किया जा सकता है। लेकिन 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष और 16 वर्ष की उम्र से अधिक उम्र की लड़कियां अपने माता-पिता की अनुमति के बाद विवाह कर सकते हैं। लेकिन दक्षिण कोरिया में विवाह की औसत उम्र लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2019 में दक्षिण कोरिया में विवाह की औसत उम्र बढ़कर 33.4 वर्ष और महिलाओं के लिए 30.59 वर्ष पहुंच चुकी है।

उम्र का यह औसत लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों के लिए यह तथ्य चिंता का विषय बना हुआ है कि दक्षिण कोरिया में रजिस्टर्ड विवाहों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। जापान में शादी के समय लड़के की उम्र 18 वर्ष और लड़की की उम्र 16 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। लेकिन 20 वर्ष से कम की उम्र में विवाह के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी है।   


क्या कहती हैं विशेषज्ञ
महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल आज की जरूरत है। अगर महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष कर दी जाती है तो इस उम्र तक महिला कम से कम स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण कर लेगी। इस स्थिति में उसके अपने ऊपर निर्भर होने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे उसके पति-पिता पर निर्भरता में कमी आएगी। इससे उसके उत्पीड़न के मामलों में भी कमी आएगी। महिला के विवाह की उम्र बढ़ने से प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु दर में भी काफी कमी आ सकती है। साथ ही अगर वह परिपक्व होकर शिशु को जन्म देगी तो उसके शिशु के स्वस्थ होने और शिशु मृत्यु दर में कमी आने की काफी संभावना बनेगी जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed