फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now China-Pakistan will get a befitting reply from Russian AK-230, PM Narendra Modi will deal with Vladimir Putin for 7.5 lakh assault rifles

रक्षा समझौता: अब चीन-पाकिस्तान को रूसी एके-230 से मिलेगा करारा जवाब, भारत-रूस 7.5 लाख राइफल की करेंगे डील

Thu, 02 Dec 2021 12:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

सैन्य संबंधों को एक मजबूत बढ़त देने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में भारत रूस के साथ 7.5 लाख AK-203 असॉल्ट राइफलों की आपूर्ति पर समझौता करेगा।

विज्ञापन
Now China-Pakistan will get a befitting reply from Russian AK-230, PM Narendra Modi will deal with Vladimir Putin for 7.5 lakh assault rifles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्पति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और रूस के बीच सैन्य संबंधों को एक मजबूत बढ़त देने लिए दोनों देश के राष्ट्राध्यक्षों की आने वाले सोमवार को बैठक होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बैठक में भारत 7.5 लाख AK-203 असॉल्ट राइफलों की आपूर्ति पर समझौता करेगा।

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि रूसी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान इस डील पर हस्ताक्षर किए जाने हैं। सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी से अंतिम मंजूरी समेत सभी जरूरी मंजूरियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। पुतिन और मोदी के बीच बैठक में भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की प्रस्तुति देखने को मिल सकती है, जो पहले ही भारत में कुछ हिस्सों में पहुंचना शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इग्ला शोल्डर फायर्ड एयर डिफेंस सिस्टम पर भी दोनों पक्षों के बीच काम चल रहा है, जो पिछले कई सालों से बन रहा है। रूस द्वारा डिजाइन की गई AK-203 राइफल को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की एक फैक्ट्री में बनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते पर सहमति बनी थी और अब आखिरी बड़ा मुद्दा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के मुद्दों को हल करना होगा। भारतीय सेना द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली 7.5 लाख असॉल्ट राइफलों में से, पहले 70,000 में रूसी निर्मित घटक शामिल होंगे क्योंकि प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण धीरे-धीरे होता है। उत्पादन प्रक्रिया शुरू होने के दो साल आठ महीने के बाद इन्हें भारतीय सेना को दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed