फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now China eyes on Bhutan for India difficulties

चीन की नजर अब भूटान पर, भारत के लिए खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें

Wed, 30 Jan 2019 07:25 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Wed, 30 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
now China eyes on Bhutan for India difficulties
Luo Zhaohui - फोटो : SOCIAL MEDIA

भूटान एक ऐसा देश है जिससे चीन का राजनीतिक संबंध नहीं के बराबर है। लेकिन अब भारतीय चीनी राजदूत लुओ झाउहु मंगलवार से थिम्पू के दौरे पर हैं। चीन और भूटान के बीच बढ़ते राजनीतिक संबंध भारत के लिए परेशानी खड़े कर सकते हैं, वहीं थिम्पू की नई सरकार चीन के साथ रिश्ते को सुधारने में लगी है जिससे भूटान की अर्थव्यवस्था को बल मिल सके। 

विज्ञापन


भूटान की नई सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री लोटे तशरीर कर रहे हैं और इनकी पार्टी ड्रुक न्यमरुप त्सोग्पा (डीएनटी) है। इनकी पार्टी चाहती है कि पहाड़ी इलाकों में भारत के तरफ से निर्यात होने वाले जलविधुत को कम किया जाए। जबकि डीएनटी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि भारत के साथ भूटान का व्यापारिक संबंध पूरे व्यापार का 80 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


भारत का भूटान एक ऐसा पड़ोसी देश है जो बेल्ट एंड रोड इनिशटिव ( बीआरआई) में शामिल नहीं है। बता दें कि बीआरआई चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना है और यह यूरोप, एशिया के साथ अफ्रीका के भी कुछ हिस्से से होकर गुजरेगी। इसका एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजर रहा है जिसपर भारत ने ऐतराज जताया है। वहीं बीआरआई से चीन की अर्थव्यवस्था को और रफ्तार मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने भूटान के प्रधानमंत्री लोटे तशरीर ने भारत का दौरा किया था। तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान को संक्रमणकालीन व्यापार सहायता सुविधा के लिए चार सौ करोड़ अगले पांच साल में देने का वादा किया था। तशरीर ने मोदी को भूटान आने का न्योता भी दिया था जिसपर अभी तक कोई फौसला नहीं हो पाया है। 


दरअसल, 73 दिनों तक भारत और चीन के सैनिक डोकलाम में डटे रहे। भारत ने डोकलाम में चीन की एक नहीं चलने दी और आखिरकार चीन को सीमा से हटना पड़ा। वहीं लुओ का कहना था कि डोकलाम के बाद से भारत और चीन के रिश्ते बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed