फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now cabinet meeting would be at 10:30 am every Wednesday, PM decided the time

अब हर बुधवार सुबह 10:30 बजे होगी कैबिनेट बैठक, पीएम ने तय किया समय

Wed, 31 Aug 2016 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 04:56 AM IST
विज्ञापन
Now cabinet meeting would be at 10:30 am every Wednesday, PM decided the time
कैबिनेट बैठक को लेकर पीएम मोदी का फैसला उनके केंद्रीय मंत्रियों को बेहद रास आ रहा है। पीएम ने बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक का निश्चित समय निर्धारित कर दिया है। जिससे मंत्रियों को अपना कामकाज करने में काफी सहूलियत हो रही हैं। वरना कैबिनेट बैठक के चक्कर में मंत्रियों का दिनभर का समय जाया होता था। 
विज्ञापन


बैठक का निश्चित समय तय होने के कारण मंत्री दुविधा में रहते थे। इसलिए वे अपना पूरा दिन खाली रखते थे। सभी केंद्रीय मंत्रियों को मोदी का फरमान भी था कि कुछ इमरजेंसी की वजहों को छोड़ वे कैबिनेट बैठक के लिए बुधवार को दिल्ली में ही रहें। कैबिनेट बैठक का समय निश्चित होने के बाद राहत जताते हुए सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि अब सरकारी कामकाज और बेहत्तर तरीके से हो सकेगा। अब वे बुधवार को अपना पूरा दिन मंत्रालय के कामकाज में बिता सकते हैं। 
विज्ञापन


उक्त मंत्री के अनुसार बीते कैबिनेट की बैठक में पीएम ने कैबिनेट बैठक की समय निश्चित कर दी है। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कैबिनेट की बैठक अब हर बुधवार को सुबह 10:30 बजे होगी। पीएम ने इसके अनुसार ही मंत्रियों को अपनी दिनचर्या तय करने को कहा है। सरकार के तमाम मंत्रियों को पीएम का यह फैसला रास आया है। अभी से ही वे बुधवार के लिए अपनी दिनचर्या तय करने लगे हैं। एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अब वे हर बुधवार को विभाग कवर करने वाले पत्रकारों से भी मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed