फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Novavax and SII apply to WHO for emergency use listing of COVID19 vaccine news in Hindi

लड़ेंगे कोरोना से: टीके की आपातकालीन अनुमति के लिए नोवावैक्स और सीरम संस्थान ने डब्ल्यूएचओ को भेजा आवेदन

Thu, 23 Sep 2021 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Sep 2021 10:48 PM IST
सार

अपने प्रोटीन आधारित कोरोना वायरस टीके की आपात अनुमति के लिए नोवावैक्स और उसकी सहभागी भारतीय सीरम संस्थान ने डब्ल्यूएचओ के पास आवेदन भेजा है।

विज्ञापन
Novavax and SII apply to WHO for emergency use listing of COVID19 vaccine news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी नोवावैक्स इंक और इसके भागीदार भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने नोवावैक्स के कोविड-19 टीके के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति की मांग करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को आवेदन भेजा है। 

विज्ञापन


एसआईआई और नोवावैक्स ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार इस कोरोना रोधी टीके के लिए डब्ल्यूएचओ के पास भेजा गया यह आवेदन कंपनी की ओर से भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेजी गई पिछली नियामक प्रस्तुति पर आधारित है।
विज्ञापन


नोवावैक्स के सीईओ स्टैनली सी एर्क ने कहा कि हमारे प्रोटीन आधारित कोविड-19 टीके की आपात आनुमति के लिए आज डब्ल्यूएचओ को भेजा गया यह आवेदन जरूरतमंद देशों में कोरोना वायरस टीका पहुंचाने और वितरण में तेजी लाने के रास्ते पर उठाया गया अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एर्क ने आगे कहा कि यह कदम नोवावैक्स के व्यावसायिक वैश्विक वैक्सीन कंपनी बनने की राह में कंपनी के सफर में मील का महत्वपूर्ण पत्थर है। यह वैश्विक सहयोग के मूल्य की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है। उन्होंने कहा कि महामारी को नियंत्रित करने के लिए कई दृष्टिकोणों की जरूरत है।

बयान में कहा गया कि नोवावैक्स के कोरोना वायरस रोधी टीके को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान पर रखा जा सकता है। इससे इस टीके के संग्रहण और आपूर्ति के लिए विभिन्न देशों में मौजूदा वैक्सीन आपूर्ति के तरीकों और कोल्ड चेन चैनलों का उपयोग किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ को पास टीके के आपात उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन भेजने के आलावा नोवावैक्स और सीरम संस्थान ने पिछले महीने भारत, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स में नियामक एजेंसियों द्वारा मांगे गए मॉड्यूल को जमा करने का काम पूरा कर लिया था।

इसी माह से स्पूतनिक लाइट टीके का निर्यात संभव

भारत इसी माह से देश में तैयार होने वाली रूस की स्पूतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन के निर्यात को मंजूरी दे सकता है। भारतीय कंपनी हेटेरो ने एक खुराक वाली इस वैक्सीन की 20 लाख डोज तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed